October 19, 2026

गाली-गलौज कर सिर पर बोतल से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250707-WA0721.jpg

बिलासपुर । थाना कोटा पुलिस ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।

अपराध क्रमांक: 341/2025
धारा: 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ राकेश जायसवाल, पिता महेन्द्र कुमार जायसवाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, लोरमी, जिला मुंगेली

घटना का विवरण:
दिनांक 13 अप्रैल 2025 को आहत व्यक्ति अपने दोस्त का इलाज कराने बिलासपुर गया था। लौटते समय कोटा में सोनी ढाबा में भोजन कर शराब ली और लोरमी रोड पेट्रोल पंप के पीछे जाकर शराब पीने लगा। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी राकेश जायसवाल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर राकेश ने शराब की बोतल से सिर पर वार कर दिया, जिससे आहत वहीं गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। अंततः दिनांक 7 जुलाई 2025 को आरोपी को लोरमी से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्यवाही में विशेष भूमिका:
निरीक्षक तोपसिंह नवरंग और सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed