October 19, 2026

इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभद्र भाषा और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG-20250707-WA0736.jpg

बिलासपुर । सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुहैल उर्फ सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम (उम्र 40 वर्ष), निवासी खपरगंज, ईमामबाड़ा, बिलासपुर, द्वारा इंस्टाग्राम पर एक फोटो पर अश्लील गालियाँ और धमकी भरे कमेंट्स किए गए थे।

घटना का विवरण:
प्रार्थी माधव सिंह, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 6 जुलाई को उसके मित्र राम सिंह के इंस्टाग्राम फोटो पर आरोपी ने अभद्र टिप्पणियां करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पोस्ट प्रार्थी ने अपने अन्य मित्र विवेक के मोबाइल में देखी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 349/25 के तहत धारा 296, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में आरोपी की पहचान कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

टीम में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ:
निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी, प्रआरक्षक विनोद यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, नत्नाकर राजपूत, राधारमण, नवल पैकरा एवं राहुल जगत ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed