मोहर्रम सवारी में विघ्न डालने की कोशिश, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोहर्रम की सवारी में विघ्न डालने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ सुहैल उर्फ सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम, निवासी खपरगंज, ईमामबाड़ा
2️⃣ मोहम्मद समीर रजा, निवासी मसानगंज, मस्जिद गली
3️⃣ जुनैद रजा, निवासी खपरगंज, ईमामबाड़ा
घटना का विवरण:
प्रार्थी मोहम्मद मुस्तकीम निवासी भारतीय नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 7 जुलाई को सुबह 4 बजे मोहर्रम की सवारी तैबा चौक, तालापारा से खपरगंज होते हुए गश्त कर रही थी। सवारी जब ईमामबाड़ा के पास पहुंची, तभी सुहैल खान अपने साथियों समीर, जुनैद और जुबैद के साथ सवारी को रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और सवारी में लगे चांदी के नाल को खींचने लगे।
आरोपियों ने सवारी में शामिल महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने की नीयत से नाली व गोबर पानी डालने का प्रयास किया। साथ ही, जान से मारने की धमकी देकर दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 350/25 के तहत धारा 353(ग), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह, नत्नाकर राजपूत, राधारमण, नवल पैकरा एवं राहुल जगत ने इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाई।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
