October 19, 2026

अवैध पार्किंग पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मल्टीलेवल पार्किंग के उपयोग का आग्रह

0
IMG-20250707-WA0764.jpg

बिलासपुर। बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सिम्स अस्पताल से लेकर नेहरू चौक, महामाया चौक और मुंगेली नाका क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। साथ ही फुटपाथ पर अनधिकृत रूप से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई।

मुख्य बिंदु:
🔹 नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया गया।
🔹 फुटपाथ पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
🔹 मल्टीलेवल पार्किंग के उपयोग हेतु नागरिकों को समझाइश दी गई।
🔹 शासकीय कार्यालयों के बाहर खड़े वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत, सीईओ कार्यालय और जिला न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थानों के बाहर भी बेतरतीब वाहन पार्किंग देखी गई। इसके लिए संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों से चर्चा कर आगंतुकों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

बार काउंसिल से भी समन्वय स्थापित कर न्यायालय परिसर के बाहर वाहनों की भीड़ न लगे, इसके लिए निर्देश दिए गए। मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए भी वाहन चालकों द्वारा मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील:
“सभी नागरिक निर्धारित स्थल पर ही वाहन पार्क करें और मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करें, ताकि मुख्य मार्ग यातायात के लिए सदैव सुगम बना रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed