October 19, 2026

भारी बारिश के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन की जनता से अपील – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

0
Screenshot_20250708_150319.jpg

बिलासपुर ।बिलासपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।

प्रशासन ने आम जनता से निम्न सावधानियों का पालन करने का अनुरोध किया है:

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जलभराव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, ऐसे क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

खुले बिजली के तार, खंभों और टूटे पेड़ों से दूर रहें, करंट या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा हो सकता है।

नदी, नाले, तालाब जैसे जल स्रोतों के पास न जाएं। जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

आपात स्थिति में तुरंत 112 (आपातकालीन सेवा), 101 (दमकल) या 108 (एम्बुलेंस) पर संपर्क करें।


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि राहत व बचाव कार्य में पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। साथ ही लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की गई है।

“आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया संयम और समझदारी से काम लें,” — प्रशासन ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed