October 19, 2026

सिम्स गेट के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG-20250708-WA0372.jpg

बिलासपुर । सिम्स अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ है।

थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक यादव, निवासी मसानगंज, शिव मंदिर के पीछे, सिम्स गेट के पास लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी से जब हथियार रखने का दस्तावेज मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध क्रमांक 351/25 दर्ज कर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सीता साहू, आरक्षक नवल पैकरा व राहुल जगत की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed