October 19, 2026

डबल इंजन से दोगुनी रफ्तार से हो रहा विकास : अरुण साव

0
IMG-20250706-WA0758.jpg

मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा किया गया : लखन लाल देवांगन
उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने किया 8 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने पाली नगर पंचायत और बांकीमोंगरा नगर पालिका में 8 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। पाली में 4.75 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 67 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। बांकीमोंगरा में 2.10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक तुलेश्वर मरकाम, प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल और बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा मौजूद रहे।
पाली में 2 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

पाली के वार्ड क्रमांक 3 में पुराने पुल के स्थान पर नए पुल की घोषणा की गई। इसके अलावा कलार समाज और साहू समाज के सामुदायिक भवनों के लिए 25-25 लाख की स्वीकृति दी गई। नगरीय प्रशासन विभाग से 1 करोड़ और डीएमएफ मद से 1 करोड़ के अतिरिक्त कार्यों को मंजूरी दी गई।

बांकीमोंगरा में 11 करोड़ के कार्य स्वीकृत

बांकीमोंगरा में 8 करोड़ की जल आवर्धन योजना और 3 करोड़ के अन्य विकास कार्यों की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को चाबियाँ सौंपी गईं और मिशन क्लीन सिटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया।

“मोदी की गारंटी पूरी हो रही” – लखन देवांगन

लखन देवांगन ने कहा कि सरकार ने अल्प समय में 18 लाख आवासों की स्वीकृति, धान बोनस, 3100 रु./क्विंटल की दर, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता दर में वृद्धि, और पेंशन योजनाओं जैसे अनेक वादे पूरे किए हैं।

“तेजी से हो रहा मूलभूत सुविधाओं का विकास” – तुलेश्वर मरकाम

विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि डीएमएफ से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस भवन, आंगनबाड़ी और पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

“कोरबा को नई पहचान मिल रही” – अरुण साव

अरुण साव ने कहा कि अब कोरबा की तस्वीर बदल रही है। 8 उपस्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन किया गया, जिससे सुदूर क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed