October 19, 2026

नाबालिक से अश्लील चैट और धमकी का मामला, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

0
IMG-20250705-WA0852.jpg

बिलासपुर। महिला और बाल अपराधों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक से अश्लील बातचीत, फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

अपराध क्रमांक: 838/2025
धारा: 78, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 12 पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:
कृष कुमार, पिता मुकेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिनयाही रोड, पुपरी, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी, बिहार।

जप्ती:
घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन।

घटना का विवरण:
दिनांक 14 जून 2025 को एक महिला ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर दोस्ती की और फिर बहला-फुसलाकर परिजनों से दूर करने का प्रयास किया। आरोपी ने यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्राप्त कर उन्हें वायरल करने की धमकी, किडनैप करने और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

थाने में रिपोर्ट दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कृष कुमार के रूप में हुई, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर महिला अपराधों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया।

टीम ने आरोपी कृष कुमार को पुपरी थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में बिलासपुर लाया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही:
उप निरीक्षक भावेश शेंडे,
सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले,
आरक्षक मुरली भार्गव एवं दीपक खांडेकर की।

सरकंडा पुलिस की इस तत्परता से साइबर और महिला अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed