नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस को कोरबा से मिली सफलता
बिलासपुर। थाना रतनपुर अंतर्गत एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोरबा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
अजय खाण्डेकर, पिता रामभरोस उर्फ धनसिंह खाण्डेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी चपोरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
घटना का विवरण:
दिनांक 23 जुलाई 2025 को प्रार्थी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला नाबालिक लड़की से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए, जिनके तहत पुलिस टीम गठित कर पीड़िता की तलाश शुरू की गई।
पता तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बांकीमोंगरा, कोरबा में अपनी मां के घर रुका हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस द्वारा आरोपी अजय खाण्डेकर को कोरबा में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में विशेष भूमिका रही:
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान
प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह
आरक्षक लेखपाल खुसरो
महिला आरक्षक अनिषा कश्यप
रतनपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश गया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
