बटन वाला चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हटरी चौक के पास एक युवक द्वारा बटन वाला धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से एक बटन वाला लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है।
अपराध क्रमांक: 346/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:
बादल गुप्ता, पिता रानू गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी हटरी चौक के पास, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त हथियार:
1 नग बटन वाला लोहे का धारदार चाकू
घटना का विवरण:
दिनांक 2 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बावली कुंआ हटरी चौक के पास बादल गुप्ता नामक युवक एक बटन वाला धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया।
उनके निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को मौके से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटन वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। फलस्वरूप आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बाउंड ओवर हेतु प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय,
सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा,
आरक्षक नवल पैकरा,
राहुल जगत का विशेष योगदान रहा।
सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर सख्त संदेश गया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
