October 19, 2026

धारदार चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिविल लाइन पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20250705-WA0940.jpg

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोचते हुए उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

अपराध क्रमांक: 768/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार आरोपी का नाम:
सत्यप्रकाश पात्रे उर्फ कल्लु, पिता रमेश पात्रे, उम्र 27 वर्ष, निवासी आजाद चौक, मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

जप्त सामान:
1 नग लोहे का धारदार चाकू

घटना का विवरण:
दिनांक 4 मई 2025 को थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मंगला बजरंग चौक के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराते हुए आम नागरिकों एवं राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सत्यप्रकाश पात्रे उर्फ कल्लु को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के मनोबल को करारा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed