October 19, 2026

मोहन नगर पुलिस की बड़ी सफलता — चोर गिरोह गिरफ्तार, 4 वारदातों का खुलासा

0
IMG-20250704-WA0830.jpg

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एक संगठित चोर गिरोह को पकड़कर चार अलग-अलग मामलों में चोरी का खुलासा किया गया है। गिरोह के सदस्य मजदूरी की आड़ में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन सर्किट हाउस के पीछे पांच संदिग्ध युवक नीली स्कूटी और प्लेटिना बाइक पर चोरी का माल बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने थाना मोहन नगर क्षेत्र में घटित चार चोरी की वारदातों को कबूल किया।

बरामद सामान में:

₹2 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण

₹2,200 नगद राशि
को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


जिन चार मामलों का खुलासा हुआ:

अपराध क्रमांक: 254/25, 215/25, 135/25, 214/25

धारा: 331(2), 305(ए), 111(4)(ख), 3(5) बीएनएस


गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जाना स्वीकार किया है। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी: 1. विशाल सिंह (32 वर्ष), पावर हाउस, थाना छावनी, भिलाई
2. राजेश साहू (27 वर्ष), पावर हाउस, थाना छावनी, भिलाई
3. संजय प्रसाद चौधरी (32 वर्ष), कैम्प-2, भिलाई
4. सुनील देशलहरे (35 वर्ष), थाना अंडा, जिला दुर्ग
5. भूपेन्द्र कुर्रे (39 वर्ष), साजा, जिला बेमेतरा

इस सफलता में थाना मोहन नगर एवं एसीसीयू की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed