भिलाई नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — रथ यात्रा में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
भिलाई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिनके कब्जे से कुल 16 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। चोरी गए मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹4.55 लाख बताई जा रही है।
घटना का विवरण: 27 जून 2025 को रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने पर थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर एक विशेष टीम गठित की गई थी।
3 जुलाई को मिली सफलता:
मुखबिर से सूचना मिली कि सिविक सेंटर में एक महिला चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इमला (34), निवासी कैंप-1 छावनी बताया और मोबाइल चोरी की वारदात में बिल्लू नौशाद और सुनील उर्फ रोहित के साथ संलिप्तता स्वीकार की।
तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ सुनील उर्फ रोहित (उम्र 27 वर्ष)
2️⃣ बिल्लू नौशाद (उम्र 36 वर्ष)
3️⃣ श्रीमती इमला (उम्र 34 वर्ष), कैंप-1 छावनी, जिला दुर्ग
पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका:
थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयू की तत्परता से यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ सका। मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
