October 19, 2026

भिलाई में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, देह व्यापार का हुआ खुलासा — आपत्तिजनक सामग्री जब्त, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

0
35182410202515200330.webp

भिलाई । दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने देह व्यापार के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला पुलिस ने एलई वेलनेस स्पा एंड सैलून तथा लारेंजो स्पा में छापेमारी कर आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने स्पा संचालकों, महिला कर्मचारियों और ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने जुनवानी क्षेत्र में स्थित दोनों स्पा सेंटर्स में दबिश दी, जहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्पा में कार्यरत महिला स्टाफ और ग्राहक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए, जिसके बाद मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध पीटा एक्ट (Prevention of Immoral Traffic Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से शहर के अन्य स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इस तरह के अवैध धंधों में लिप्त प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed