October 19, 2026

कांकेर में नक्सलियों की बर्बर वारदात: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या, इलाके में दहशत

0
image_search_1761371835891.jpg

कांकेर । बस्तर संभाग में नक्सली गतिविधियाँ लगातार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव से सामने आई है, जहाँ नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है। दोनों युवक इसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने दोनों पर सुरक्षा बलों को सूचना देने का आरोप लगाते हुए यह वारदात अंजाम दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और तस्दीक जारी है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि आरोपित नक्सलियों को जल्द पकड़ा जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों के बीच इस घटना के बाद भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed