October 19, 2026

दुर्ग में शिक्षक के अपहरण की सनसनी, 4 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250704-WA0831.jpg

दुर्ग (बोरी)। थाना बोरी क्षेत्र में स्कूल के भीतर दिनदहाड़े शिक्षक का अपहरण कर ले जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में अपहृत शिक्षक को सुरक्षित बरामद करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया सुनीता देशलहरे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 03 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ लोग शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरदा में घुस आए। आरोपी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर और सावित्री बंजारे ने स्कूल के दौरान शिक्षक दीपक देशलहरे से मारपीट कर जबरदस्ती कार (CG 04 KD 9009) में बिठाकर अपहरण कर लिया।

उन्होंने शिक्षक की मोटरसाइकिल (CG 07 LK 2169) को भी जबरन छीन लिया। आरोपियों की मांग पूर्व में दिए गए धन की ब्याज सहित अधिक राशि वसूलने की थी।

घटना की सूचना मिलते ही बोरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 140, 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल दबिश दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से शिक्षक दीपक देशलहरे को सुरक्षित बरामद कर लिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. खरिमन दास बंजारे (55 वर्ष)
2. सुमित कुमार बंजारे (35 वर्ष)
3. गोकुल निर्मलकर (57 वर्ष)
4. सावित्री बंजारे (52 वर्ष) – निवासी लालबाग, राजनांदगांव

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल पटेल, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह और चंद्रशेखर यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed