October 19, 2026

चाकू की नोक पर टीचर से रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG-20250704-WA0855.jpg

बिलासपुर (सरकंडा)। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स टीचर से चाकू दिखाकर जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित विधेन्दु शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 3 जुलाई की शाम अपनी पत्नी के साथ शनिचरी बाजार सब्जी लेने जा रहा था, तभी जबड़ापारा स्थित गली में नीरज पवार उर्फ शिकारी (22 वर्ष) ने रास्ता रोक लिया। आरोपी ने हाथ में धारदार चाकू दिखाते हुए 1000 रुपये की मांग की।

पैसे नहीं देने पर आरोपी ने पीड़ित को थप्पड़ मारा, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्कूटी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 126(2), 296, 115(2), 351(2), 324(4), 119(1) व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed