October 19, 2026

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक 12 घंटे में गिरफ्तार

0
IMG-20250704-WA0853.jpg

बिलासपुर (सरकंडा)। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी भोलू उर्फ विकास दास मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी अटल आवास सरकंडा, ने अपने साथियों के साथ मोहल्ले की एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लड़की के साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।

पीड़िता की मां की शिकायत पर सरकंडा थाने में पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed