October 19, 2026

राजा राम ध्रुव और जितेश छत्री को उप निरीक्षक (अ) पद पर मिली पदोन्नति

0
IMG-20250704-WA0765.jpg

🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (IPS) ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

बिलासपुर पुलिस विभाग के दो अनुसचिवीय अधिकारी राजा राम ध्रुव एवं जितेश सिंह छत्री को सहायक उप निरीक्षक (अ) से उप निरीक्षक (अ) पद पर 1 जुलाई 2025 को जारी आदेश के तहत पदोन्नत किया गया।

आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा औपचारिक स्टार सेरेमनी आयोजित कर दोनों अधिकारियों को कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानपूर्वक पदोन्नत किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

🔹 दोनों अधिकारी वर्ष 2010 में दिनांक 09 अगस्त को बिलासपुर जिले में सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद पर भर्ती हुए थे। लगातार कर्तव्यनिष्ठ सेवा व अनुशासित कार्यशैली के फलस्वरूप उन्हें यह पदोन्नति प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर श्रीमती रश्मित कौर चावला तथा डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने भी दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए और अधिक ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा उप निरीक्षक (अ) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी राजा राम ध्रुव एवं जितेश सिंह छत्री को स्टार लगाए जाते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed