October 19, 2026

बैंक सुरक्षा संबंधी में बैठक में एसपी पाण्डेय ने शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

0
IMG-20250703-WA0625.jpg

जांजगीर चाम्पा – पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधकों का बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपस्थित बैंक प्रबंधकों को अपने- अपने बैंकों में अलार्म सिस्टम सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने हेतु निर्देश किया गया साथ ही नजदीकी थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया। मुख्य शाखा से नगदी केश लाने – ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखने , बैंक सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर में लगातार घूमने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने , बैंको के बाहर ठेला वालों को हटाने , बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों के लिये पंजी संधारण करने हेतु निर्देशित करने बैंक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये कोई जन- हानि ना हो जिसको दृष्टिगत रखते हुये थाना क्षेत्र में आने वाले बैंको के आसपास लगातार आर्म्स एम्युनेशन के साथ बैंको के आसपास सघन पेट्रोलिंग करने तथा रात्रि गस्त बैंको के आस पास उचित पुलिस बल लगाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed