सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हुआ सिविक थाना दिवस का आयोजन
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई – नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों में सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास और मित्रता बढ़ाने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) राजनांदगांव रेंज एवं पुलिस अधीक्षक महोदय लक्ष्य शर्मा (भापुसे) जिला केसीजी नेें थाना साल्हेवारा एवं थाना बकरकट्टा के ग्रामीणों के बीच थाना दिवस के अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उपस्थित बच्चो को दैनिक जरूरतों के रैनकोट , स्कूल बैग , काफी , पेन एवं चॉकलेट दिया गया। लोगो ने चेहरे पर खुशी के साथ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन पारंपरिक रूप से पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा (भापुसे) का स्वागत करने पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने एक-एक करके ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया गया कि पुलिस उनकी हर संभव सहायता के लिये पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी , ताकि ग्रामीण निर्भिक होकर अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत करा सकें। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी लक्ष्य शर्मा के द्वारा थाना साल्हेवारा एवं थाना बकरकट्टा में स्वयं उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को सुना एवं यातायात नियमों का पालन करने व साइबर अपराध से रोकथाम संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही यह भी बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं भाई चारे को बढ़ावा देना , युवाओं को सकारात्मक दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करना , पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देने के लिये सामुदायिक पुलिसिंग मील का पत्थर साबित हो रही है। साथ में पूरे जिले में शराबखोरी , नशेबाजी और असामाजिक तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। थाना दिवस का उदेश्य सार्वजनिक जीवन मे पुलिस-पब्लिक संबंधो को मधुर बनाकर और मजबूती प्रदान करना है और साथ ही उनकी समस्याओ और चिंताओ के त्वरित निदान , जागरूकता अभियान , सूचना साझा करने और महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में आम जनता को सूचित करने के लिये एक सहज सुलभ मंच प्रदान करना है। इस मौके पर ग्राम पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण , महिलायें एवं पुलिस अधिकारी रक्षित निरीक्षक के. देव राजू , निरीक्षक अम्बरीश शर्मा नक्सल सेल प्रभारी , शिवशंकर गेंदले साल्हेवारा थाना प्रभारी , उप निरीक्षक कैलाश साहू थाना प्रभारी बकरकट्टा , अन्य अधिकारी – कर्मचारी , थाना क्षेत्र के आमजन , जनप्रतिनिधि , पत्रकार संघ व कोटवार सहित बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुये।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
