छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सेवा संघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर, 16 जुलाई को विधानसभा का करेंगे घेराव
नेवसा । छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के तत्वाधान में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन मानसून बजट सत्र में मांग पूरा नहीं होने पर 16 जुलाई 2025 को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर इसी दिन स्वाभिमान पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन रैली करेंगें क्योंकि छ.ग.दिव्यांग सेवा संघ के तत्वाधान में 16 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के पूरे दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन रैली करने की पूरी तैयारी कर चुका है। और विधानसभा घेराव करेंगे। आज पर्यन्त तक मांग पूरा नहीं किया गया। राज्य शासन के वादाखिलाफी के कारण छत्तीसगढ़ के समस्त दिव्यांग संघ के आव्हान् पर दिनांक 16 जुलाई 2025 आयोजित ऐतिहासिक एवं विशाल दिव्यांगजन विधानसभा घेराव करेंगे। जब तक 6 सूत्रीय मांगों को राज्य शासन द्वारा पूरा नहीं किया जायेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के दिव्यांग जन में विनोद कुमार साहू, उमाशंकर बंजारे, नारायण रजक, संदीप वर्मा ऐवसराम कश्यप, रामकुमार केवट, शिवनारायण साहू, तेजराम साहू आदि के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
दिव्यांगजनों की प्रमुख 6 सूत्रीय मांग निम्नानुसार है : –
फर्जी दिव्यांग शासकीय कर्मियों को बर्खास्त कराने
दिव्यांगों के पेंशन 5000/ रु प्रतिमाह एवं BPL की बाध्यता समाप्त कराने
18 वर्ष से ऊपर के दिव्यांग अविवाहित युवती /महिला को महतारी वंदन योजना मे शामिल कराने
दिव्यांगजन विशेष भर्ती अभियान मे शासकीय पद निकलवाने
शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति मे 4% आरक्षण दिलाने
. बेरोजगार दिव्यांग को बिना गारंटर लोन दिलाने एवं पूर्व ऋण माफी कराने

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
