October 19, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई को

0
IMG-20250704-WA0407.jpg

दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन

मुंगेली ।  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की मुंगेली इकाई का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई  को नगर के प्रतिष्ठित होटल सिंह इंटरनेशनल में सायं 7:00 बजे आयोजित किया गया है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जनसमूह शामिल होंगे।
      इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने बताया कि समारोह में देश व राज्य के राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
       मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर), अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर), धरमलाल कौशिक (विधायक, बिल्हा), पुन्नूलाल मोहले (विधायक, मुंगेली), धर्मजीत सिंह (विधायक, तखतपुर) तथा पूर्व विधायक चंद्र सुंदरानी एवं भूपेंद्र सावनी की उपस्थिति भी रहेगी।
      व्यापारिक संगठन के शीर्ष नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोषाध्यक्ष  निकेश बरडिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश वासवानी, ललित जयसिंह एवं  कमल सोनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
      स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों में से श्रीकांत पांडे (अध्यक्ष, जिला पंचायत मुंगेली), रामकमल सिंह (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली), रोहित शुक्ला (अध्यक्ष, नगर पालिका मुंगेली),  जयप्रकाश मिश्रा (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) तथा सामाजिक व व्यापारिक जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व विनय गुप्ता, अनिल सोनी, अध्यक्ष प्रेस क्लब  राजमन सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीकांत गोवर्धन आधार स्तंभ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स मुंगेली  सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली इकाई के सभी संरक्षकगण एवं सदस्यगण समारोह में सम्मिलित होंगे।
    समारोह की विशेष तैयारी की गई है, जिसमें सभी आगंतुकों के स्वागत एवं आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है। यह कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक शपथ ग्रहण होगा, बल्कि व्यापारिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी परिचायक बनेगा। मीडिया प्रभारी प्रीतेश अज्जू आर्य ने सभी व्यापारियों एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
    मुंगेली के व्यावसायिक इतिहास में यह समारोह एक नई दिशा देने वाला अवसर साबित होगा, जहां व्यापारिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर एकजुट होकर संगठन की भावी योजनाओं और विकास की रणनीति पर विचार विमर्श का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed