October 20, 2026

सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता, महिलाओं से जुड़े दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी अम्बिकापुर से, दूसरा घूरू अमेरी से पकड़ा गया, मोबाइल भी जब्त

0
IMG-20250703-WA0714.jpg

बिलासपुर | महिला संबंधी लंबित दो साइबर मामलों में सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अश्लील मैसेज और धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।



पहला मामला: इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर भेज रहा था अश्लील वीडियो

13 सितंबर 2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दोस्ती कर खुद को पारिवारिक सदस्य बताकर बातचीत करने का दबाव बनाया। आरोपी लगातार अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। मामले में धारा 79 बीएनएस, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दूसरा मामला: केस वापस लेने दबाव, फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

6 फरवरी 2025 को दूसरी पीड़िता ने शिकायत दी थी कि पूर्व में दर्ज एक बलात्कार मामले में आरोपी प्रमोद नवरत्न के साथी अजीत कुमार घृतलहरे ने नूतन चौक के पास रास्ता रोककर केस वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने फेसबुक पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी कर बदनाम किया। इस पर धारा 351(2), 126(2) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।

तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

दोनों मामलों में साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निखिल दुबे को अम्बिकापुर और अजीत कुमार घृतलहरे को घूरू अमेरी (सकरी) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के नाम व विवरण

निखिल दुबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी कमकालो, थाना दरिमा, जिला अम्बिकापुर

अजीत कुमार घृतलहरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमलीडीह, हाल निवासी गोकुलधाम, गली नंबर-3, थाना सकरी


कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed