October 19, 2026

सीपत पुलिस ने उड़ीसा से गांजा सप्लायर महिला को दबोचा
22 किलो गांजा की सप्लाई में शामिल थी महिला, तकनीकी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

0
IMG-20250703-WA0658.jpg

सीपत | सीपत पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा की रहने वाली महिला मिनाती साहू को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी पर आरोप है कि वह उड़ीसा से गांजा सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर ओडिशा के बौध जिले से पकड़ा।

पहले ही जब्त हो चुका है 22.345 किलो गांजा

15 मई को सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी से दो आरोपियों – बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ अर्जुन उर्फ भुरू (24 वर्ष) और देवकुमार सूर्यवंशी (46 वर्ष) – को गिरफ्तार कर उनके पास से 22.345 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 3.36 लाख रुपये आंकी गई थी, जब्त किया था। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

ईंड टू ईंड जांच में सामने आया नाम

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि गांजा की आपूर्ति ओडिशा की महिला मिनाती साहू द्वारा की गई थी। आरोपियों ने मिनाती से गांजा मंगवाया था और इसके लिए पैसों का लेन-देन भी किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर मिनाती के विरुद्ध पुख्ता प्रमाण एकत्र किए।

उड़ीसा में घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर सीपत पुलिस की टीम को उड़ीसा भेजा गया, जहां बौध जिले के बिरनरसिंह मौपड़ा गांव में घेराबंदी कर मिनाती को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिव बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा और महिला आरक्षक प्रीति दास की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed