October 20, 2026

बिल्हा पुलिस ने पासीद में चलाया ‘सियान चेतना’ अभियान वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

0
IMG-20250703-WA0632.jpg

बिल्हा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में ‘सियान चेतना’ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिल्हा द्वारा ग्राम पासीद के हाई स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठजन – फिरंताराम केवर्त, मोहितराम केवर्त, झडीराम साहू, मनीराम सोनी, लखनदास मानिकपुरी, दिनेश जायसवाल, दाउराम मरावी, मालिकराम जायसवाल – और वरिष्ठ महिलाओं को साल, नारियल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

वृद्धजनों की सुरक्षा पर दिया जोर

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि यदि बुजुर्गों की उपेक्षा, शोषण या दुर्व्यवहार होता है, तो वृद्धावस्था देखभाल अधिनियम 2007 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह अधिनियम वृद्धजनों के भरण-पोषण और सम्मान की गारंटी देता है।

नशा, सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर जागरूकता

नशामुक्त गांव बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। अवैध नशे की सूचना देने के लिए 1933 नंबर साझा किया गया।
सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन और 7 दिन तक 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की जानकारी दी गई।
साथ ही, साइबर ठगी से बचने और ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई।

बच्चों को दी गई ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी

बालकों और बालिकाओं को ‘गुड टच और बैड टच’ की जानकारी दी गई और अभिभावकों से बच्चों की सतत देखभाल करने की अपील की गई।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक नवीन साडिल्य, शिक्षक इन्द्रकांत सोनके, चंद्रकांत, गांव के सरपंच दीनू यादव, उपसरपंच नोहरदास और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed