October 19, 2026

20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, वेगन-आर कार व मोबाइल जब्त

0
IMG-20250702-WA0887.jpg

बिलासपुर | मस्तुरी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक वेगन-आर कार, मोबाइल फोन और गांजा समेत कुल 7.11 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा (20 वर्ष)
निवासी – पंधी वर्मा मोहल्ला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर जयरामनगर रलिया के रास्ते कोटा की ओर सप्लाई करने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अनुज कुमार, डीएसपी मस्तुरी एल.सी. मोहले और थाना प्रभारी हरिशचन्द्र टाण्डेकर के नेतृत्व में घेराबंदी कर जयरामनगर-एरमसाही तिराहा के पास से आरोपी को दबोचा गया।

बरामद सामग्री:

गांजा – 20.100 किग्रा (कीमत ₹2,01,000)

मोबाइल – ₹10,000

वेगन-आर कार – ₹5,00,000
कुल कीमत – ₹7,11,000


पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B), 29 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, ACCU टीम से प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अविनाश कश्यप।

बिलासपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed