October 19, 2026

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, तलवार बरामद

0
IMG-20250702-WA08951.jpg


बिलासपुर | सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रथम अस्पताल बहतराई में एक युवक द्वारा तलवार लहराकर लोगों को डराने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार तलवार जब्त की गई है।

गिरफ्तार युवक की पहचान राजेन्द्र यादव (25), निवासी अशोक नगर, सरकंडा के रूप में हुई है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
आज की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में भय फैलाने वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed