October 20, 2026

कलेक्टर एवं एसपी का लोरमी दौरा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई करने दिए निर्देश

0
IMG-20250702-WA0104.jpg

मुंगेली । कलेक्टर  कुन्दन कुमार एवं जिले के पुलिस कप्तान  भोजराम पटेल ने लोरमी के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने शिवघाट मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए मनियारी तट को धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राचीन नर्मदा कुंड के बहते स्रोत को बनाए रखने की पहल करने कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने शाला भवन, मानस मंच, सड़क, चौपाटी, सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्माणाधीन अटल परिसर को समय सीमा में पूर्ण करने, आसपास सुंदर चौपाटी विकसित करने और शहर में फैले अनियोजित ठेले आदि को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।एसपी ने पूर्व निर्मित थाना परिसर को सीएसपी कार्यालय एवं निवास के रूप में व्यवस्थित करने के निर्देश दिये,साथ ही खाली सरकारी जमीन को बाउंड्री वाल कर इसे आमोद-प्रमोद स्थल के रूप में तैयार करने हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा।

ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माण के मानकों एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में दिए निर्देश :  कलेक्टर ने नगरपालिका के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु लोरमी स्थित विश्राम गृह में ठेकेदारों की बैठक ली और मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम में नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थलों पर आवश्यक बैरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोरमी एसडीएम  अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ चन्दन शर्मा, तहसीलदार  शेखर पटेल एवं अन्य ब्लॉक स्तर अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed