October 19, 2026

ऑपरेशन तलाश: मुंगेली पुलिस ने 46 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला

0
IMG-20250703-WA0459.jpg

मुंगेली | पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक महीने की मुहिम के दौरान 46 गुमशुदा लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला गया।

इस अभियान के तहत 2 बालक, 4 बालिकाएं, 29 महिलाएं और 11 पुरुषों को विभिन्न राज्यों जैसे तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और राजस्थान से बरामद किया गया। सभी को उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

1 जून से 30 जून 2025 तक जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से यह सफलता मिली। परिजनों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed