सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, टीबी और लीवर की बीमारी से ग्रस्त था मृतक
बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम चौक के पास आज सुबह एक युवक का शव सड़क के डिवाइडर पर संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान दुर्गेश दास (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी पद्मनाभपुर, दुर्ग के रूप में की।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि दुर्गेश पहले बिलासपुर के एक होटल में कार्य करता था और टीबी व लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान मृतक को शर्ट उतारकर डिवाइडर पर बैठे हुए देखा गया था। पूछताछ करने पर उसने बताया था कि वह मच्छरों से बचाव के लिए शर्ट का उपयोग कर रहा है। पुलिस ने उसे वहां से जाने की समझाइश दी थी, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए चला गया लेकिन फिर वापस लौट आया।
प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आश्वस्त किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
