October 20, 2026

हुक्का फ्लेवर की अवैध बिक्री पर बिलासपुर पुलिस का छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250629-WA0890.jpg



बिलासपुर। जिले में तंबाकू और हुक्का फ्लेवर की अवैध बिक्री पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और सामग्री जब्त की गई है। कुल ₹2.57 लाख की सामग्री बरामद की गई और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।



👉 गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रदीप वाधवानी (42 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली


2. पवन गुप्ता (24 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकंडा



🕵️‍♂️ कार्रवाई का विवरण:

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सीएमडी चौक और अग्रसेन चौक में दबिश दी।

प्रदीप वाधवानी के पास से मौके पर हुक्का फ्लेवर बरामद हुआ। पूछताछ पर उसने घर में स्टॉक होने की बात कबूल की। तलाशी में उसके आंगन से ₹2,28,910 की हुक्का सामग्री बरामद की गई।

वहीं, अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान सेंटर से संचालक पवन गुप्ता के कब्जे से ₹28,210 की हुक्का सामग्री जब्त की गई।


दोनों के खिलाफ COTPA Act की धारा 4 और 21(1) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

👮‍♀️ टीम में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रआर देवमुन पुहुप, नरेश बड़ा, निखिल राव, तदबीर पोर्ते, प्रेम सूर्यवंशी, भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, राहुल राजपूत और रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस का कहना है कि तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed