बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: 26 वारंट तामील, 124 बदमाशों की चेकिंग
बिलासपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पूरे जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 6 स्थायी और 20 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, जबकि 124 गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच-पड़ताल की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा और एएसपी (ACCU) अनुज कुमार के नेतृत्व में यह विशेष चेकिंग अभियान शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चलाया गया।
अभियान के तहत:
बदमाशों के घर जाकर सकुनत (निवास) की जांच की गई,
थानों में तलब कर पूछताछ की गई,
ICJS पोर्टल के जरिये संदिग्धों का डाटा खंगाला गया,
09 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ चिन्हित अपराधी पहले से ही जेल में बंद हैं। इसके अलावा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान भी अभियान का हिस्सा रही।
👉 अभियान के मुख्य उद्देश्य थे:
जिले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी,
सक्रिय बदमाशों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग,
वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना।
पुलिस का कहना है कि यह सघन चेकिंग जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनता में सुरक्षा और बदमाशों में डर बना रहे।
📢 पुलिस की अपील: यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी निवासी दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
