October 19, 2026

बिल्हा थाना की सख्ती का असर: 28 बदमाशों पर लगातार नजर, हर हफ्ते थाने में हाजिरी

0
IMG-20250629-WA0877.jpg

बिलासपुर। जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार मोर्चा संभाले हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिल्हा थाना क्षेत्र में निगरानी और गुंडा बदमाशों की नियमित चेकिंग की जा रही है।

थाना बिल्हा में अब तक 9 निगरानीशुदा बदमाश और 19 गुंडा बदमाशों की पहचान कर ली गई है। इन सभी को हर शनिवार और रविवार को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि ये लोग किसी भी आपराधिक गतिविधि में दोबारा शामिल न हों।

पुलिस की सख्ती का असर भी दिखने लगा है। लगातार निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इलाके के बदमाशों में पुलिस का खौफ भी बना हुआ है।

बिल्हा थाना प्रभारी का कहना है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed