October 19, 2026

नशे के खिलाफ ‘जंग’ में उतरा बिल्हा थाना, स्कूली बच्चों संग निकाली रैली

0
IMG-20250629-WA0872.jpg


बिलासपुर। जिले में पुलिस अब सिर्फ अपराधियों के पीछे नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने मैदान में उतर चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना बिल्हा की टीम ने “चेतना” अभियान के तहत नशा मुक्ति को लेकर अनोखी पहल शुरू की है।

बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकिरारी में पुलिस टीम ने शासकीय प्राथमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों व शिक्षकों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर संदेश दिए और लोगों से ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ कहने की अपील की।

रैली के बाद बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें नशा मुक्ति का संकल्प पत्र भी दिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी बिल्हा के अन्य गांवों और स्कूलों में चलाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी नशे की चपेट में आने से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed