October 20, 2026

बिलासपुर में ताबड़तोड़ चेकिंग: 81 वाहन चालकों पर चालान, 35 ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए

0
IMG-20250629-WA0847.jpg


बिलासपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने शुक्रवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सरप्राइज चेकिंग में नियम तोड़ने वाले 81 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 30,100 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं शराब पीकर वाहन चला रहे 35 लोगों को भी पकड़ा गया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस की यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। शहर में रात 11 बजे से 12:30 बजे तक और ग्रामीण इलाकों में शाम 6 से 9 बजे तक चेकिंग की गई। अभियान का नेतृत्व एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एएसपी ACCU अनुज कुमार ने किया।

इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, फर्जी नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट और संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से न सिर्फ अपराधियों की धरपकड़ आसान होती है, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी लाई जा सकती है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed