October 20, 2026

चेतना कार्यक्रम: रतनपुर पुलिस ने सेमरा में चलाया जागरूकता अभियान महिला-बाल अपराध, नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर दिया मार्गदर्शन

0
IMG-20250629-WA0729.jpg

बिलासपुर/रतनपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम सेमरा (भरारी) में शनिवार को चेतना अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाल व महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां ग्रामीणों के साथ साझा कीं। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण समाज को सजग और संगठित होना जरूरी है।

उन्होंने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए बताया कि किस तरह नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को गर्त में ले जाता है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क हादसों से बचने के उपाय भी गिनाए।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, पंच, थाना स्टाफ, बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। पुलिस ने उपस्थित लोगों से अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

चेतना कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed