October 19, 2026

प्रेम प्रसंग में तीन बहनों पर जानलेवा हमला, आरोपी प्रेमी और उसका साथी कोरबा से गिरफ्तार

0
IMG-20250628-WA0959.jpg



सरकंडा, बिलासपुर। प्रेमिका के अन्य युवक से प्रेम संबंध होने की आशंका में प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका और उसकी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। सरकंडा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 27 जून की रात करीब 9 बजे की है। अटल आवास बहतराई स्थित एक कमरे से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां तीन बहनों—उर्मिला, रानी (उर्फ प्रमिला) और सुनीता (उर्फ सुषमा)—को खून से लथपथ हालत में पाया गया। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

👉 प्रेमी अमन पटेल, निवासी ग्राम अरदा (थाना बाके मोगरा, कोरबा), ने बताया कि प्रेमिका के अन्य युवक से संबंध की शंका में उसने अपने साथी अमित कुमार सिंह के साथ मिलकर लोहे के धारदार चापड़ से हमला किया।

👉 दोनों आरोपी वारदात के बाद पल्सर बाइक (CG 12 BN 6940) से फरार हो रहे थे, जिन्हें सरकंडा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम अरदा से गिरफ्तार किया।

👉 हमले में प्रयुक्त हथियार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed