October 19, 2026

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का अल्टीमेटम: नशे में ड्राइविंग नहीं चलेगी, बीमा और सुरक्षा के निर्देश सख्ती से लागू

0
IMG-20250624-WA0834.jpg

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना बीमा और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी गई है।

👉 ट्रक, ट्रेलर, हाईवा जैसे भारी वाहनों में ड्राइवरों द्वारा नशे की हालत में ड्राइविंग को सबसे खतरनाक बताया गया है।
👉 सड़क हादसों में 70% मौतें 18 से 35 साल के युवाओं की होती हैं, जो परिवार के मुख्य कमाने वाले होते हैं।
👉 सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है—स्पीड गन से निगरानी, ऑनलाइन चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट पर फोकस।

ट्रैफिक पुलिस की अपील:

नशे में वाहन न चलाएं

सभी वाहनों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं

फर्स्ट एड बॉक्स और फायर एक्सटिंग्विशर हर गाड़ी में रखें

वाहन खड़ी करते समय रिफ्लेक्टर और कोन लगाना अनिवार्य

शाम 6 से रात 9 बजे तक दुर्घटनाओं की आशंका सबसे अधिक, विशेष सतर्कता बरतें

दुर्घटना रोकथाम के लिए ट्रैफिक सेंस और अनुशासन जरूरी बताया गया है, और सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed