October 19, 2026

नाबालिग के अपहरण और शोषण के आरोपी को सीपत पुलिस ने दबोचा, जेल भेजा गया

0
IMG-20250628-WA0933.jpg

सीपत । सीपत पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत एक नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ता से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी अमर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान टीम ने आरोपी अमर सूर्यवंशी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम गातौरा, थाना मस्तुरी को पकड़ते हुए नाबालिग को उसके कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाया और शारीरिक शोषण किया।

मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 87, 64 के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक आकाश मिश्रा और महिला आरक्षक ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed