October 20, 2026

खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न

0
IMG-20250626-WA0757.jpg



बीज और खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर हुई चर्चा

मुंगेली । कृषि स्थायी समिति की बैठक जिला कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति उमाशंकर साहू ने की। इस दौरान सदस्या श्रीमती कुंती जायसवाल, श्रीमती अंबालिका साहू तथा लक्ष्मीकांत भास्कर भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज एवं खाद की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति श्री साहू ने खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।  बैठक में कृषि विभाग सहित पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन, बीज निगम और क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से समिति को अवगत कराया। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक आर.एम. त्रिपाठी, सहायक संचालक उद्यान सुश्री भगवती साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन कृषि स्थाई समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed