October 19, 2026

नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी मुंगेली पुलिस के गिरफ्त में

0
IMG-20250626-WA0921.jpg

मुंगेली। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लोरमी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से ₹55,000 नगद रकम भी बरामद की गई है।

20 जून को हुई थी ₹96,500 नगदी की चोरी

प्रकरण में झझपुरी कला निवासी राजेश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने मकान बिक्री का बयाना ₹1 लाख अपने घर में रखा था, जिसे अज्ञात चोरों ने 20 जून की रात चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर लोरमी थाना में अपराध क्रमांक 399/25 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

साइबर सेल की तत्परता से मिली सफलता

जांच के दौरान 25 जून को साइबर सेल को सूचना मिली कि गांव के दो युवक बकरी और शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में नगदी है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में झझपुरी कला निवासी रामलोचन साहू उर्फ गोलू (27 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

₹55,000 नकद रकम बरामद

पूछताछ और तलाशी के बाद ₹55,000 की रकम बरामद की गई। आरोपी रामलोचन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

टीम की संयुक्त कार्यवाही से मिली सफलता

इस कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर के साथ उनकी टीम – नरेश यादव, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, रवि जांगड़े सहित लोरमी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


मुंगेली पुलिस की सक्रियता और साइबर टीम की सतर्कता से चोर पकड़े गए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed