October 20, 2026

ग्राम पचौटिया और नहना में पंजीयन-नवीनीकरण शिविर आयोजित

0
IMG-20250626-WA0746.jpg



मुंगेली । कलेक्टर कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पचौटिया एवं पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नहना में श्रमिक पंजीयन व नवीनीकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 229 श्रमिकों का पंजीयन तथा 12 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 57 ऐसे श्रमिक चिन्हित किए गए, जिनका पूर्व में पंजीयन हो चुका था। इन्हें विभागीय योजनाओं, लाभों एवं प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी श्रमेव जयते एप के माध्यम से दी गई। शिविर में उपस्थित विभागीय कर्मचारियों द्वारा श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण और विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed