October 19, 2026

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को ट्रेनर ने पट्टे से पीटा, वीडियो वायरल – युवती और मां ने दी सफाई, ट्रेनर बोला- ‘ट्रेनिंग का हिस्सा’

0
50832306202514262813.webp

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पवार डिफेंस एकेडमी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों और युवतियों के साथ एक ट्रेनर द्वारा पट्टे से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेनर युवकों और युवतियों को पट्टे से पीट रहा है, जबकि एक युवती डर के मारे उससे गिड़गिड़ाती नजर आ रही है।

घटना के बाद वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित युवती और उसकी मां ने इस पर आपत्ति नहीं जताई है। युवती ने बयान दिया कि ट्रेनिंग के दौरान मार को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, युवती की मां ने भी कहा कि अगर बच्चे अनुशासन में नहीं रहेंगे, तो ट्रेनर द्वारा डांटना या मारना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं प्रशिक्षण स्थल पर जाती हैं और उन्हें इस प्रक्रिया से कोई परेशानी नहीं है।

इस मामले पर सफाई देते हुए ट्रेनर गौरव कुमार ने कहा कि यह सब ट्रेनिंग का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि यह बर्बरता नहीं, बल्कि अनुशासन और सख्ती के तहत दी जाने वाली तैयारी है। गौरव कुमार ने बताया कि वह सेना और पुलिस जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई युवाओं को तैयार कर चुके हैं, जो आज सेवा में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए लड़के और लड़कियां समान हैं और वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में न लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed