October 19, 2026

उत्साह और उल्लास से मना शाला प्रवेशोत्सवतोखन साहू और अरूण साव पहुंचे स्कूल, बच्चों को किया सम्मानितस्कूल के विकास के लिए 20 लाख की घोषणा

0
IMG-20250616-WA0529.jpg


बिलासपुर | सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में सोमवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री ने शाला प्रबंधन की मांग पर 20 लाख रुपए की विकास सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में बाल अतिथियों प्रियांशु, साहिल, प्राची और धनमती का तिलक, माला पहनाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। बच्चों को बैग, किताबें, ड्राइंग किट और साइकिल वितरित की गईं।

नेताओं ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र
तोखन साहू ने बच्चों से कहा—“तनाव छोड़ें, मन लगाकर पढ़ें। विद्यार्थी जीवन ही जीवन की बुनियाद है।”
अरूण साव बोले—“हर बच्चा स्कूल पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, संस्कार भी देती है।”

विशेष अतिथि रहे शामिल
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने स्वागत भाषण में बताया कि इस वर्ष 10वीं-12वीं के परिणामों में मिशन 90+ के तहत उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में लगाया नीम
प्रवेशोत्सव के साथ “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत अतिथियों ने स्कूल परिसर में नीम का पौधरोपण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोज का आयोजन
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। अंत में बच्चों के लिए भोज का आयोजन बीईओ सुनीता ध्रुव और एपीसी सुनीता पाण्डेय की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक वासुदेव पाण्डेय ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed