October 19, 2026

पुलिस महानिदेशक ने समीक्षा बैठक में दिये बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश

0
IMG-20250614-WA0758.jpg

राजनांदगांव ।पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरूण देव गौतम द्वारा जिला राजनांदगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य , पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग , खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा , मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण डीजीपी. महोदय द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में रेंज के तीनों जिले से आये एसपी , एएसपी. सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी पुलिस का समीक्षा बैठक लिया गया , जिसमें डीजीपी. महोदय द्वारा बेसिक पुलिसिंक को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उनके द्वारा शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होंने थाना स्तर पर जनसंपर्क बेहतर बनाने , महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निष्पादन करने निर्देशित करते हुये संवेदनशीलता , तत्परता और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाये रखने पर बल दिया। अपराध नियंत्रण , कानून व्यवस्था ड्यूटी , आसूचना संकलन और पुलिसिंग में कसावट लाने तथा सीएसपी. एवं एसडीओपी. को अपराधों का पर्यवेक्षण करने अपने – अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रेंज में नक्सल उन्मूलन हेतु चारो जिले के अधिकारियों को समनवय स्थापित कर रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया। डीजीपी. महोदय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को पुलिस महकमें में कसावट लाने के लिये निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य , पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग , खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा , मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह , पुलिस अधीक्षक पीटीएस  गजेन्द्र सिंह एवं तीनों जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी. उपस्थित थे।समीक्षा बैठक के पश्चात डीजीपी. महोदय पीटीएस. राजनांदगांव पहुंचकर वहां प्रशिक्षणरत महिला आरक्षकों के बैच से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया उसके बाद पीटीएस परिसर में एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed