October 19, 2026

नवीन कानून के तहत विवेचना में सहयोग हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

0
IMG-20250611-WA0891.jpg

राजनांदगांव – रेंज स्तर पर आज एकदिवसीय नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना में सहयोग हेतु विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी किये जाने हेतु ई-साक्ष्य/ आईओ मितान/ सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज , राजनादगांव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के सभागृह में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में रेंज के चारों जिला राजनादगांव , कबीरधाम , मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पचास से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक‌, एसडीओपी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में पावरपांइन्ट प्रजेंटेशन एवं लाईव डेमो देकर रेंज के सभी जिलों से आये विवेचना अधिकारियों को अपराधों के साक्ष्य संग्रहण , डिजिटल साक्ष्यों के विधिवत संधारण तथा एफआईआर/केस डायरी इत्यादि के डिजिटलीकरण हेतु “ई-साक्ष्य , आई.ओ. मितान एवं सीसीटीएनएस“ विषय के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव रेंज के थाना प्रभारियों , विवेचना अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रशिक्षण नियमित रूप से आगामी सत्रों में भी आयोजित की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed