समीक्षा बैठक में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने सुदृढ़ पुलिसिंग हेतु दिये आवश्यक निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला(भापुसे) द्वारा आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई , जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना/चौकी प्रभारी , साइबर प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अट्ठाईस महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुये आईजी शुक्ला ने बेसिक पुलिसिंग , कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति , नवीन विधिक प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। आईजी महोदय ने साइबर अपराध को वर्तमान युग में पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुये सभी थाना प्रभारियों को थाने स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों को साइबर विवेचना में प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे सिर्फ साइबर सेल ही नहीं , बल्कि सभी थाने अब तत्परता से कार्यवाही कर सकेंगे। इसके साथ ही आम जनता को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा। मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को संवेदनशील , जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग के लिये प्रेरित किया। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाना था। इस दौरान आईजी महोदय ने हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुये नोहर मंडावी के कंधे पर सितारा लगाकर उसे कैप पहनाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
