टंगिया मार कर हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
दुर्ग – जमीन व पारिवारिक विवाद के चलते सिर में टंगिया से मार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी को थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना छावनी अन्तर्गत दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई मे मृतक का शव घर पर ही रक्त रंजित हालत में मिला। घटना के संबंध में जाँच दौरान प्रथम दृष्टया मृतक के भाई के द्वारा ही क्रूरतापूर्वक सिर व शरीर के हिस्से में वार कर हत्या किया जाना पाया गया। प्रार्थी वंशुल सिंह पिता स्व. महेन्द्र कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 103 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के बताये अनुसार गत दिवस 10 जून की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे को राज उर्फ राजेश सिंह एवं महेन्द्र कुमार सिंह दोनो सगे भाई है जो जमीन व पारिवारीक बात को लेकर वाद विवाद हो रहे थे। इस दौरान आरोपी राज उर्फ राजेश सिंह ने अपने हाथ मे रखे टंगिया से प्रार्थी के पिता महेन्द्र कुमार सिंह के सिर एवं अन्य जगह पर मार कर हत्या कर दिया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने महेन्द्र कुमार सिंह के सिर में टंगिया से मारकर हत्या किया जाना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना छावनी पुलिस ने मामले में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डेय , सउनि विनय कुमार रजक , ईतवारी डेहरे , प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला , उमेश गंगराले , आरक्षक तालेन्द्र चन्द्राकर , धर्मेन्द्र सिंह , आकाश तिवारी , नितिन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
राज उर्फ राजेश सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई , थाना – छावनी , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
