मोबाइल शॉप में रात्रि में चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल
जांजगीर चाम्पा – मुखबिर से मिली सूचना और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से रजा मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले चोर गिरोह के चार आरोपियों को चांपा पुलिस ने चंद घंटो में पकड़कर विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी रियाज खान निवासी तहसील रोड चांपा ने गत दिवस 10 जून को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 जून की रात्रि लगभग नौ बजे बरपाली चौक में स्थित अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। अगले दिन सुबह दुकान आकर देखा तो अज्ञात लोग दुकान का ताला तोड़कर दुकान से लैपटाप , मानीटर , मोबाईल तथा अन्य सामाग्री को चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल चांपा पुलिस टीम एवं साइबर टीम द्वारा बारिकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन किया गया। जिसमें घटना में शामिल आरोपियो की संख्या चार में दिखाई दे रही है जो आरोपी रेल्वे ट्रेक की ओर से आते तथा चोरी कर उसी ओर भागते हुये दिखाई दे रहे है। जिस पर मुखबिरो को सक्रिय किया गया तथा थाने में लगे सीसीटीवही फूटेज का अवलोकन किया गया। मुखबिर ने सूचना दिया कि मिशन फाटक के पास निवास करने वाला इमरान 09 जून को सुरेश यादव , दिलबर यादव , शिवम महंत के साथ देर रात को पार्टी मना रहे थे जो किसी स्थान में जाकर कुछ बड़ी घटना करने की बात कह रहे थे। वहीं अन्य मुखबिरों ने बताया कि इमरान अच्छे एवं मंहगे मोबाईल लेपटाप बिक्री का सौदा कर रहा था , वह मोबाईल एवं लैपटाप खरीदने के लिये ग्राहक पूछ रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरेश यादव को अभिरक्षा में लेकर मनो वैज्ञानिक एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को आरोपी दिलबर यादव , शिवम महंत एवं इमरान अंसारी के साथ रजा मोबाईल बरपाली चौक चांपा में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के मशरूका में बंटवारे में मिले लैपटाप एवं मोबाईल को बरामद कराया। इसी प्रकार दिलबर यादव , शिवम महंत तथा मोहम्मद इमरान अंसारी को अलग – अलग स्थानो में दबिश देकर पकड़ा गया , जिनसे रजा मोबाईल दुकान में चोरी किये गये मोबाईल , मानीटर तथा उपकरण जुमला कीमती 1,50000 रूपये की मशरूका को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चाम्पा पुलिस ने सभी आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा , निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल , सउनि विवेक सिंह प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे , अर्जुन यादव , हजारी लाल मेरसा , श्रीकांत सिंह ,शाहबाज अहमद तथा थाना चाम्पा से सउनि अरूण कुमार सिंह , मुकेश कुमार पाण्डेय , बाबू लाल दिवाकर , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आरक्षक माखन साहू , डिकेश्वर साहू , मुद्रिका दुबे , सुमंत कंवर , विरेश सिंह , आरक्षक गोपेश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण –
सुरेश यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी भोजपुर चांपा , दिलबर यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी भोजपुर चांपा , शिवम महंत पिता पुनीदास महंत उम्र 22 वर्ष निवासी बरपाली चौक चाम्पा और मोहम्मद इंमरान अंसारी पिता मोहम्मद इकबाल अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी बरपाली चौक चांपा , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
